magbo system

Editor

वाराणसी महिला व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह

16 दिसंबर 2024 को वाराणसी में शांति ग्रैंड पीडीआर मॉल, लक्सा में वाराणसी महिला व्यापार मंडल शाखा दशा सुमेध व्यापार मंडल का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह की अध्यक्षता महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में तिलक राज मिश्रा और विशिष्ट अतिथि श्रीकांत पांडे जी ने शपथ दिलाई।

VK Finance

इस मौके पर दशाश्वमेध व्यापार मंडल के अध्यक्ष रवि शंकर पांडे, महामंत्री शिव शंकर पांडे, कोषाध्यक्ष राहुल सेठ, उपाध्यक्ष राजेश गुप्ता, शाकोषा अध्यक्ष गणेश शंकर पांडे, मीडिया प्रभारी राजू सोनी, उपाध्यक्ष आदित्य गोयनका और स्टार प्रचारक मुकेश शास्त्री सहित अन्य पदाधिकारियों को उनके नए दायित्व सौंपे गए। रवि शंकर पांडे ने अपने पद का निर्वहन करते हुए संगठन में मजबूती से कार्य करने की शपथ ली।

वाराणसी महिला व्यापार मंडल की अध्यक्ष सुनीता सोनी ने इस अवसर पर कहा कि उनका मंडल काशी के सभी व्यापारियों के साथ है। यदि कोई व्यापारी उत्पीड़न का शिकार होता है, तो यह मंडल उस व्यापारी का कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग करेगा।

समारोह में एडवोकेट वेद प्रकाश गौतम, राहुल सिंह, रवि कुमार, हमराज, साबरी, तोहिद अहमद, आकाश साहनी, सुनील गुप्ता, सुरेंद्र गुप्ता, ममता गुप्ता, नाजिया बेगम, रेखा देवी, शबाना बानो, शकुंतला देवी, अंशु सोनी, गणेश मिश्रा, ईशान अहमद, राजकुमार सोनकर, विकास सोनकर, रवि विश्वकर्मा, रोहित सेठ, धीरेंद्र शर्मा, शिव सोनकर, ऐश्वर्या सोनी, इरशाद मोहिन खान, कैफे एमडी रुस्तम, इमरोज साम्राज्य, इरफान, मिराज, फिरदौस आदि लोग उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment