magbo system

Editor

संविधान संवाद रैली में कांग्रेस का जोरदार शक्ति प्रदर्शन, वाराणसी सांसद होने के नाते पीएम मोदी पर सीधा हमला

पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत समेत वरिष्ठ नेताओं ने अमित शाह पर भी बोला हमला, संविधान और लोकतंत्र की रक्षा का लिया संकल्प

VK Finance

वाराणसी
शहर में आयोजित संविधान संवाद रैली में कांग्रेस पार्टी ने केंद्र सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध दर्ज कराया। रैली में मौजूद कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं ने खास तौर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को वाराणसी जनपद का सांसद होने के नाते निशाने पर लिया और उन पर संविधान, लोकतांत्रिक संस्थाओं तथा जनहित के मुद्दों की अनदेखी का आरोप लगाया। नेताओं ने गृह मंत्री अमित शाह पर भी तीखा हमला बोलते हुए कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियाँ संविधान की मूल भावना के विपरीत हैं।
रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस नेताओं ने कहा कि संविधान देश की आत्मा है और उसकी रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार संविधान को कमजोर करने का प्रयास कर रही है, जबकि कांग्रेस पार्टी लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और संवैधानिक मूल्यों की रक्षा के लिए सड़क से संसद तक संघर्ष करती रहेगी।
इस अवसर पर पवन खेड़ा, सुप्रिया श्रीनेत, किशोरी लाल शर्मा, उज्जवल रमण सिंह, इमरान मसूद, राजेश तिवारी, विशाल सिंह, ऋषभ पांडे, राघवेंद्र चौबे, अजय राय, राजेश्वर पटेल सहित पार्टी के कई वरिष्ठ व स्थानीय नेता मौजूद रहे। सभी नेताओं ने एक स्वर में केंद्र सरकार की नीतियों की आलोचना करते हुए जनता से संविधान बचाने की लड़ाई में साथ देने की अपील की।
रैली में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और समर्थकों की मौजूदगी ने कांग्रेस के शक्ति प्रदर्शन को मजबूती दी। नेताओं ने कहा कि आने वाले समय में संविधान संवाद जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से जनता को जागरूक किया जाएगा और लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा के लिए आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment