
वाराणासी जिले के सेवापुरी कपसेठी थाना क्षेत्र के बाराडीह गांव के सामने बाबतपुर कछवा मार्ग पर गुरुवार को कालिकाधाम की ओर से तेज़ रफ़्तार से आ रही अज्ञात वाहन से बाइक की जोरदार टक्कर हो गई।जिसमें बाइक सवार लगभग 30 वर्षिय सहजाद नामक एक युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।ग्रामीणों की सूचना पर मौके पर पहुँची पीआरबी पुलिस 112 उक्त गंभीर रूप से घायल युवक को अपने ही वाहन पर लादकर इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र सेवापुरी ले गए।जहाँ हालत गंभीर देखते हुए चिकित्सक ने घायल युवक को इलाज के लिए जिला अस्पताल वाराणासी के लिए रिफर कर दिया।

वही ग्रामीणों द्वारा घटना की सूचना देने के एक घण्टे बाद भी जब सरकारी एम्बुलेंस घटना स्थल पर नही पहुँची तो पीआरबी 112 पुलिस घायल युवक को इलाज के लिए ग्रामीणों की मदद से अपने ही वाहन में घायल युवक को लादकर इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।
बताते हैं की घायल युवक सहजाद भदोही जिले के खमहरिया के निवासी है।किसी कार्य बस खम्हरिया से कपसेठी होते हुए कालिकाधाम की ओर जा रहे थे,जहां सामने से तेज रफ्तार से आ रही अज्ञात वाहन से जोरदार टक्कर हो गई।स्थानीय लोगों के मुताविक घायल युवक मोबाइल से बात कर रहा था।घायल युवक की UP66A D8042नम्बर की बाइक छतिग्रस्त हो गई।वही छतिग्रस्त बाइक को पुलिस थाने ले गई।वही अज्ञात वाहन मौके से फरार हो गया।