magbo system

Editor

नगर निगम कार्यों में लापरवाही पर महापौर और नगर आयुक्त की सख्त चेतावनी

वाराणसी नगर निगम क्षेत्र में चल रहे कार्यों में लापरवाही की शिकायतों के बाद महापौर अशोक तिवारी और नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने मौके पर जाकर निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिया गया कि जहां भी कार्य में त्रुटियां हैं, उन्हें जल्द से जल्द ठीक किया जाए। खासकर सीवर की समस्याओं और सड़कों पर खोदे गए सीवर नालों को तुरंत दुरुस्त करने के आदेश दिए गए।

VK Finance

मीडिया से बातचीत में नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल ने बताया कि निरीक्षण में कई जगह कार्य बेहद धीमी गति से होता मिला। डिजाइन और कार्यप्रणाली में भी खामियां दिखाई दीं। वाटर पाइपलाइन की जांच में भी कई कमियां सामने आईं। उन्होंने कहा कि संबंधित अधिकारियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कई कार्य मानक के अनुरूप नहीं पाए गए, जिनमें तुरंत सुधार के निर्देश दिए गए हैं। कॉन्ट्रैक्टर को भी चेतावनी दी गई है कि समस्याओं को जल्द ठीक करें, अन्यथा कठोर कार्रवाई की जाएगी।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment