
भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कामेश्वर सिंह वाराणसी के लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे, बाबतपुर पहुंचे। उनके आगमन पर किसान मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया।
स्वागत कार्यक्रम में प्रमुख रूप से बृजनंदन सिंह, आनंद सिंह, प्रेम शंकर पाठक, जितेंद्र सिंह जीतू, रौनक जायसवाल, आशीष राय, अंकित सिंह और विकास सिंह उपस्थित रहे। इसके अलावा प्रोटोकॉल प्रभारी भाजपा क्षेत्र उपाध्यक्ष और भाजपा किसान मोर्चा काशी प्रांत के शैलेश पांडेय सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने भी उत्साहपूर्वक भाग लिया।
कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व की सराहना करते हुए उन्हें किसान हितैषी योजनाओं और नीतियों के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष ने सभी कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त करते हुए किसान मोर्चा के उद्देश्यों और आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा की।