
राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के जख्खिनी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर राज्य स्तरीय कायाकल्प टीम के डॉ. कैफ अख्तर, डॉ. सौम्या मिश्रा एवं आबिद द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र आराजीलाइन द्वारा जन सामान्य को प्रदान करने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का मूल्यांकन किया गया। जिसके दौरान टीम द्वारा गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सुविधाओं को प्रदान किए जाने के सम्बन्ध में अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह अधीक्षक के नेतृत्व एवं समस्त स्वास्थ्य कर्मियों के सहयोग की प्रशंसा की गई तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को और भी बेहतर बनाने के सन्दर्भ में आवश्यक निर्देश दिये गए।
