magbo system

Editor

विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक

वाराणसी के रामरायपुर में हो रहे विकसित भारत संकल्प यात्रा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी मंच पर थे। संचालन ने स्वागत गीत के लिए दो बच्चियों को पुकारा। बच्चियों के सामने आते ही अचानक उपमुख्यमंत्री उठे और माइक हाथ में ले लिया। उन्होंने आयोजकों से कहा कि इतनी ठंड में छोटी बच्चियों से स्वागत गीत कराना उचित नहीं। उपमुख्यमंत्री ने बच्चियों को मंच पर बुला कर उनके साथ फोटो खिंचवाई। फिर अपनी गाड़ी से शाल मंगवाकर उन्हें ओढ़ाया। सिर्फ इतना ही नहीं, बल्कि उन्होंने कार्यक्रम में आए सभी बच्चों को घर जाने के लिए कहा।

VK Finance

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक जी के मानवता से ओतप्रोत इस कार्य से वहां उपस्थित जनता ने जमकर तालियां बजाई और उनकी जयजयकार की।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment