
बच्चों के लिए देश में सोशल मीडिया पर लगे बैन:नरेंद्र शर्मा

वाराणसी।रविवार को चांदपुर सरस्वती महिला महाविद्यालय के विशाल मैदान में आयोजित प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन के प्रदेश स्तरीय वार्षिक अधिवेशन में संगठन के प्रदेश महासचिव व मुख्य वक्ता नरेंद्र शर्मा ने मुख्य अतिथि जौनपुर सांसद व जन अधिकार पार्टी के संस्थापक बाबू सिंह कुशवाहा व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री राजेन्द्र कुशवाहा के सामने इंटरनेट मीडिया और अन्य ऑनलाइन प्लेटफार्म पर बच्चों और किशोरों की बढ़ती निर्भरता और दुष्प्रभाव को देखते हुए देश में 15 वर्ष तक के बच्चों के लिए इंटरनेट मीडिया वैन करने की मांग की। उन्होंने कहा कि कक्षा पांचवी तक ऑनलाइन क्लास व मोबाइल पर होमवर्क भेजने की परंपरा पर तत्काल रोक लगाई जाए।नरेंद्र शर्मा ने कहा कि
सप्ताह में शनिवार के दिन ‘नो बैग डे’ घोषित करते हुए बाल दिवस का आयोजन तो हो ही स्कूलों में हर दिन खेल पीरियड देने की घोषणा करते हुए स्पोर्ट्स को मौलिक अधिकार के रूप में मान्यता देने की मांग संसद में उठाने की मांग की।कहा कि सरकार सरकारी स्कूल की तर्ज पर सभी निजी स्कूल की कक्षा 5 से ऊपर की समस्त छात्राओं के लिए व शिक्षिकाओं के लिए भी मुफ्त में बायोडिग्रेडेबल सैनिटरी पैड उपलब्ध कराएं।कहा कि सितंबर 2025 से नोटबुक, कॉपियां, पेंसिल, इरेज़र और शार्पनर जैसी आवश्यक स्टेशनरी पर 0% GST (कर-मुक्त) होने के बावजूद, लागत अभी भी अधिक बनी हुई है। इसका मुख्य कारण कच्चे माल (कागज, स्याही, बाइंडिंग) पर 18% GST का बना रहना है। शिक्षा अधिकार नियमावली में संशोधन करते हुए सभी निजी स्कूलों के लिए मान्यता देना अनिवार्य किया जाए।छोटे-मझोले स्कूलों को भी उनके जगह के हिसाब से मान्यता दी जाए।यदि कोई बिना मान्यता के भी शिक्षा बांट रहा है तो उसके ऊपर स्कूल सेफ्टी एक्ट के तहत कार्यवाई नहीं किया जाए क्योंकि वह शिक्षा से देश को मजबूत करने में योगदान दे रहा है।वन नेशन वन एजुकेशन राष्ट्रीय शिक्षा नीति का मामला भी उन्होंने सदन में उठाने की मांग की। इस दौरान प्रमुख रूप से संगठन के प्रदेश अध्यक्ष रामाश्रय पटेल, प्रदेश महासचिव नरेंद्र शर्मा, शिव शंकर सिंह पटेल, राम ललित सिंह, मदन मोहन विश्वकर्मा,अरुण बिंद, रघुवर दास विश्वकर्मा, हीरालाल बिंद,विनोद कुमार सिंह,रुद्राणी हीरालाल बिंद, रामराज पटेल, विनोद कुमार सिंह,अभिषेक कुमार यादव, जेपी रावत इत्यादि लोक मौजूद रहे।