वाराणसी में प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे से पूर्व मंगलवार की सुबह उत्तर प्रदेश सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दो दिवसीय दौरे पर वाराणसी पहुंचे जहा प्रधानमंत्री के होने वाले जनसभा के लिए कार्यक्रम स्थल,मंच, पंडाल,हेलीपैड व पार्किंग स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया। और बरसात की संभावना को देखते हुए उन्होंने तैयारियों की गहन समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को विशेष सतर्कता के निर्देश दिए।

वही मुख्यमंत्री ने पंडाल निर्माण की प्रगति देखी और निर्देश दिया कि वह पूरी तरह जलरोधक और मजबूत हो,ताकि बारिश की स्थिति में कार्यक्रम पर कोई असर न पड़े। उन्होंने कार्यक्रम स्थल और पार्किंग क्षेत्रों में चेकर्ड प्लेट्स लगाने, हेलीपैड निर्माण कार्य को समयबद्ध और सुरक्षा मानकों के अनुरूप पूरा करने,तथाआपातकालीन व्यवस्थाएं पूरी तरह सक्रिय रखने को कहा।
भीड़ प्रबंधन,अग्निशमन सुरक्षा,वैकल्पिक मार्गों, निकास द्वारों और दिशा-सूचक संकेतों की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने दो टूक कहा कि प्रधानमंत्री के आगमन में किसी भी स्तर पर लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
हालांकि मुख्यमंत्री के निरीक्षण के दौरान एक अलग ही स्थिति उत्पन्न हो गई जब कालिका धाम मंडल अध्यक्ष सहित कई सक्रिय कार्यकर्ताओ को मुख्यमंत्री से मिलने नहीं दिया गया। इसे लेकर स्थानीय कार्यकर्ताओं में काफी आक्रोश व्याप्त हो गया है। कार्यकर्ताओं का कहना है कि मंडल अध्यक्ष क्षेत्रीय संगठन का सक्रिय प्रतिनिधित्व करते हैं और उन्हें नजरअंदाज किया जाना अनुचित है।जो जमीनी स्तर पर कार्य करता है, उन्हें ही नजर अंदाज कर दिया गया।बड़े नेताओं को जाने दिया गया।