magbo system

Sanchita

उत्तर प्रदेश में शुरू हुआ आयुष्मान कार्ड बनाने का विशेष अभियान।

लखनऊ।उत्तर प्रदेश सरकार ने लोगों को स्वास्थ्य सुरक्षा कवरेज का लाभ देने के लिए आयुष्मान भारत–प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना के अंतर्गत राज्यव्यापी विशेष अभियान शुरू किया है। यह अभियान 25 नवम्बर 2025 से 25 दिसम्बर 2025 तक चलेगा। इस अवधि में प्रदेश के सभी जनपदों में पात्र लाभार्थियों को आयुष्मान कार्ड जारी किए जाएंगे, ताकि कोई भी पात्र परिवार योजना से वंचित न रह जाए।मुख्य सचिव एस.पी. गोयल ने सभी जिलाधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि अभियान के दौरान शिविर लगाकर अधिक से अधिक लोगों का पंजीकरण सुनिश्चित किया जाए। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस विशेष अभियान में विशेष रूप से छूटे हुए व्यक्ति, अपात्र परिवारों के सदस्य और 70 वर्ष से अधिक आयु के सभी वरिष्ठ नागरिकों के लिए कार्ड बनवाने में प्राथमिकता दी जाएगी।सरकार का उद्देश्य है कि राज्य के प्रत्येक पात्र नागरिक को निःशुल्क एवं गुणवत्तापूर्ण उपचार सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें। आयुष्मान कार्ड धारकों को देश के सभी सूचीबद्ध सरकारी व निजी अस्पतालों में पांच लाख रुपये तक का वार्षिक स्वास्थ्य कवरेज प्राप्त होगा। अभियान सफल बनाने के लिए स्थानीय निकायों, स्वास्थ्य कर्मियों और जनप्रतिनिधियों की सक्रिय भूमिका सुनिश्चित की गई है। नवीन प्रकाश सिंह।

VK Finance

खबर को शेयर करे

Leave a Comment