
मऊ की घोसी सीट से सपा विधायक सुधाकर सिंह का सोमवार तड़के निधन हो गया। दो दिन पहले उन्हें सीने में दर्द की शिकायत के बाद लखनऊ के वेदांता अस्पताल में भर्ती कराया गया था। डॉक्टरों की टीम लगातार उनकी स्थिति पर नजर रख रही थी, लेकिन हालत गंभीर बनी रही।

जानकारी के अनुसार, आज सुबह करीब 4 बजे इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके निधन की खबर मिलते ही राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई। स्थानीय कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने इसे बड़ी क्षति बताया।
सुधाकर सिंह लंबे समय से क्षेत्र की समस्याओं को उठाने और जनता से जुड़े मुद्दों पर सक्रिय रहने के लिए जाने जाते थे। उनके आकस्मिक निधन से घोसी क्षेत्र में शोक का माहौल है।