सोनाक्षी ने अपने होने वाले पति जहीर इकबाल के नाम की मेहंदी रचाई

खबर को शेयर करे

नई दिल्ली।सोनाक्षी सिन्हा और जहीर इकबाल की इंटरफेथ शादी को लेकर उनके पापा शत्रुघ्न सिन्हा और मां पूनम ने अपनी स्वीकृति दे दी है। सात साल के रिश्ते के बाद अब दोनों इस संबंध को विवाह का रूप देने के लिए तैयार हैं। गुरुवार रात शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिंह अपनी बेटी के होने वाले ससुराल पहुंचे, जिससे सोनाक्षी बेहद खुश हैं।

मां-पापा की मंजूरी मिलते ही सोनाक्षी ने अपने होने वाले पति जहीर इकबाल के नाम की मेहंदी लगा ली है। शादी की तैयारियों के चलते शत्रुघ्न सिन्हा का घर ‘रामायणा’ भी जगमगा रहा है। हालांकि, जहीर इकबाल, सोनाक्षी सिन्हा या उनके परिवार के किसी सदस्य ने इस बारे में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है, लेकिन कपल के दोस्त जफर अली मुंशी ने इंस्टाग्राम पर मेहंदी सेरेमनी की तस्वीरें साझा की हैं।

तस्वीरों में दोनों अपने करीबी दोस्तों के साथ खुश नजर आ रहे हैं। कपल की मुस्कान देख फैंस अनुमान लगा रहे हैं कि दोनों अपने नए रिश्ते को लेकर बहुत खुश और उत्साहित हैं। इस मौके पर सोनाक्षी ने रेड ब्राउन रंग का आउटफिट पहना है, जबकि जहीर ट्रेडिशनल लुक में दिख रहे हैं। इस पोस्ट के कैप्शन में लिखा है, “बहुत उत्साहित हूं और सोना अब आधिकारिक रूप से बैंडस्टैंड बिल्डिंग ए कबीले में शामिल हो गई।”

इसे भी पढ़े -  सीतापुर में पेड़ से टकराई तेज रफ्तार बोलेरो
Shiv murti
Shiv murti