magbo system

Editor

स्मार्टफोन का उपयोग सिर्फ शिक्षा जगत में करें छात्र,दुरुपयोग न करें- एमएलसी हंसराज विश्वकर्मा

निःशुल्क स्मार्टफोन पाकर छात्रों के खिले चेहरे

VK Finance

रोहनिया।स्वामी विवेकानंद युवा शक्ति करण योजना के तहत रोहनिया विधानसभा क्षेत्र के बच्छाव स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल महाविद्यालय में शुक्रवार को निर्देशक उदय नारायण सिंह पटेल की देखरेख में मुख्य अतिथि विधान परिषद सदस्य एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने बीए अंतिम वर्ष के 182 छात्रों को नि:शुल्क स्मार्टफोन वितरण किया। स्मार्टफोन पाकर छात्रों के चेहरे खिल उठे। मुख्य अतिथि एमएलसी एवं भाजपा जिलाध्यक्ष हंसराज विश्वकर्मा ने कहा कि अध्यनरत युवाओं को डिजिटल तकनीकी सशक्तिकरण हेतु सरकार द्वारा नि:शुल्क स्मार्टफोन दिया जा रहा है जिसका प्रयोग छात्र सिर्फ शिक्षा जगत में ही करें इसका दुरुपयोग न करें। इस अवसर पर मुख्य रूप से प्रबंधक लुद्दूर राम पटेल, निदेशक उदय नारायण सिंह पटेल,बीडीओ त्रिवेणी उपाध्याय, प्राचार्य अवधेश कुमार मिश्रा, डॉक्टर सुषमा, डॉक्टर अनुपमा, राजू प्रजापति, अजय विश्वकर्मा,गौरी शंकर ,डॉक्टर परम नारायण ,रविशंकर, रामचंद्र गौतम इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment