भगवान शिव का साक्षी बनने काशी में उमड़े शिव भक्त, विश्वनाथ धाम में लगी लंबी कतार

खबर को शेयर करे

बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर पहुंचे भक्तों को वर्ष 1993 के बाद व्यास जी के तहखाने का झांकी दर्शन मिल रहा है। करीब 30 वर्षों के बाद …

वाराणसी। महाशिवरात्रि के महापर्व पर महादेव की नगरी काशी में देशभर से शिव भक्त विश्वनाथ धाम पहुंच दर्शन -पूजन कर रहे है। मां पार्वती के साथ महादेव के विवाह उत्सव का साक्षी बनने के लिए लाखों की संख्या में उमड़े शिवभक्तों का जत्था विश्वनाथ धाम के स्वर्ण मंडित गर्भ गृह में निभाई जाने वाले विवाह के लोकाचार में शामिल होकर खुद को धन्य मान रहे है। वही बाबा विश्वनाथ के साथ ही काशी के महामृतुंजय, तिलभांडेश्वेर, गौरीकेदारेश्वर, के साथ तमाम शिवालयों में शिवभक्त तड़के सुबह से ही पहुंच भगवान शिव पर जलाभिषेक और दुग्धाभिषेक के साथ वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ पूजन कर रहे है। वही महादेव के विवाह उत्सव को लेकर शिवालयों की फूलों से सजावट किया गया है। काशी में हर – हर महादेव के उद्घोष के साथ भक्त भगवान शिव के विवाह उत्सव में शामिल हो रहे है।
महाशिवरात्रि पर वर्षों बाद व्यास जी के तहखाने का दर्शन, भक्त हुए भावुक
बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम में महाशिवरात्रि पर पहुंचे भक्तों को वर्ष 1993 के बाद व्यास जी के तहखाने का झांकी दर्शन मिल रहा है। करीब 30 वर्षों के बाद यह पहला मौका है जब ज्ञानवापी के व्यास जी के तहखाने में महाशिवरात्रि पर शिवभक्तों को झांकी दर्शन मिल पा रहा हुआ। बिना श्री काशी विश्वनाथ के साथ ही व्यास जी के तहखाने में विग्रहों का झांकी दर्शन पाकर भक्त काफी भावुक नजर आ रहे है। शिव भक्तों का कहना है, कि इस महाशिवरात्रि को उन्हें बाबा विश्वनाथ और व्यास जी के तहखाने में विग्रहों का झांकी दर्शन मिला जिससे उनकी खुशी दोगुनी हो गई है।भक्तो का पुष्प वर्षा के साथ हुआ स्वागत, विश्वनाथ धाम में भक्त कर रहे है झांकी दर्शन विश्व के नाथ बाबा श्री काशी विश्वनाथ धाम में महादेव के विवाह उत्सव महाशिवरात्रि पर आए भक्तों का पुष्पवर्षा कर स्वागत किया गया। विश्वनाथ धाम के मुख्य कार्यपालक अधिकारी के साथ न्यास के पदाधिकारियों ने भक्तों पर पुष्प वर्षा किया। बाबा विश्वनाथ धाम में आए शिव भक्त बिना किसी परेशानी के दर्शन करे इसका खास तैयारी किया गया है। विश्वनाथ धाम में मंगला आरती के बाद से अनवरत भक्तों को बिना विश्वनाथ के ज्योर्तिलिंग का झांकी दर्शन मिल रहा है। मंदिर प्रशासन के अनुसार मंगला आरती के पश्चात सुबह 10 बजे तक 4 लाख 53 हजार से अधिक भक्त दर्शन कर चुके है। भक्तो की इस संख्या को देखते हुए पूर्व में अनुमानित 10 लाख से अधिक भक्तों के दर्शन -पूजन की संभावना व्यक्त की जा रही है। वही वाराणसी शहर में विभिन्न संस्थाओं के द्वारा शिव बारात निकले जाने की तैयारी है और भक्त भी बाबा के विवाह उत्सव में शामिल होकर पूरी तरह शिवमय हो गए है।

इसे भी पढ़े -  शिव जी की आरती लिरिक्स: एक दिव्य अनुभव