magbo system

Editor

नगवां के रेनबो गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का भंडाफोड़

वाराणसी के लंका थाना क्षेत्र के नगवां स्थित रेनबो गेस्ट हाउस में चल रहे अवैध सेक्स रैकेट का पुलिस ने पर्दाफाश किया है। लंका पुलिस और एसओजी 2 टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए मौके से तीन युवतियों और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया। छापेमारी के दौरान आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई। पुलिस के अनुसार, लंबे समय से इस गेस्ट हाउस में संदिग्ध गतिविधियों की सूचना मिल रही थी। सभी आरोपियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment