magbo system

Editor

किसानों के वार्ता करने पहुंचे एसडीएम राजातालाब,न्याय का दिया आश्वासन

वाराणासी जिले के आराजी लाइन विकास खंड के गंजारी गांव के पास मंजूर नई अर्बन टाउनशिप (स्पोर्ट्स सिटी) एवं सड़क चौड़ीकरण के विरोध में तीन दिन से चल रहे आंदोलन के चौथे दिन किसानों के बीच मंगलवार को दोपहर बाद एसडीएम राजातालाब शान्तून कुमार सिनेसिनवार वार्ता करने पहुंचे। एसडीएम ने किसानों को न्याय का आश्वासन दिया। वही एसडीएम ने अपने आश्वासन में कहा कि मामले को डीएम सत्येंद्र कुमार के समक्ष स्वयं प्रस्तुत करेंगे और उन्हें न्याय दिलाएंगे। करीब आधे घंटे की वार्ता के बाद एसडीएम किसानों के बीच से लौट गए।बताते चले कि कुछ दिनों पूर्व पीडब्ल्यूडी व कार्यदाई संस्था के अधिकारी यहाँ निशानदेही कर खेतों में खूँटा गाड़ अधिग्रहण करने गए थे। लेकिन किसानों के विरोध के चलते उन्हें बैरंग लौटना पड़ा था। जिसके बाद आक्रोशित किसान तीन दिनों से आंदोलन कर रहे थे एसडीएम चौथे दिन धरनारत किसानों के बीच मौके पर किसानों के बुलावे पर उनके बीच पहुंचे थे। 35 मिनट तक एसडीएम ने किसानों को समझाया
किसानों ने एसडीएम से कहा कि यहाँ के किसानों को बिना आपत्ति, नोटिस उन्हें सूचित किए बग़ैर ही अविधिक तरह से अधिग्रहण किया जा रहा है। किसानों ने मांग रखी कि भूमि अर्जन अधिनियम 2013 के तहत किसानों की मौजूदगी में ही आपत्ति लेकर निस्तारण किया जाए। इसके बिना वह अपना आंदोलन जारी रखेंगे। इस दौरान एसडीएम लगभग 35 मिनट तक किसानों के बीच रहे। एसडीएम ने अंत में किसानों को यह कहते हुए भरोसा दिलाया कि वह डीएम से समय लेकर उनके समक्ष पूरे मामले को रखेंगे और किसानों को न्याय दिलाएंगे। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के सहायक अभियंता शांतनु सिंह सहित विभागीय अधिकारी कर्मचारी उपस्थित थे।धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप से योगीराज सिंह पटेल यज्ञ नारायण पांडे, सुरेश पटेल, गणेश शर्मा, सुधाकर सिंह, राजेश प्रजापति, कमलाकर सिंह, विनय कुमार, रंजीत, शशी कुमार सिंह, प्रदीप कुमार उपाध्याय, लालजी, राजेश पटेल, संजय पटेल, मनोज पटेल, विरेंद्र पटेल सहित सैकड़ों लोग शामिल थे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment