magbo system

Editor

बदायूं में पेड़ से टकराई स्कूली बस, बाल-बाल बचे बच्चे; चालक घायल

बदायूं में एक स्कूल बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। गनीमत रही कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ। केवल ड्राइवर को मामूली चोट आई है। मामले की जानकारी पर पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। जबकि बाद में अभिभावक बच्चों को अपने साथ ले गए।
हादसा सुबह तकरीबन 8बजे उघैती इलाके के दारानगर गांव के पास हुआ। इस्लामनगर के चरसौरा गांव स्थित एसआर कांवेंट स्कूल की बस उघैती इलाके में बच्चों को लेने आई थी। बताया जा रहा है कि लौटते समय बस में तकरीबन 22 बच्चे सवार थे। दारानगर के पास किसी अन्य वाहन को बचाने की कोशिश में बस सड़क से उतरकर खंती की ओर बढ़ी और पेड़ से जा टकराई। आनन-फानन में आसपास गांव के तमाम लोग मौके पर पहुंचे और बच्चों को निकाला। पुलिस भी घटनास्थल पर जा पहुंची। एसएचओ सुरेंद्र सिंह ने बताया कि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। ड्राइवर के मामूली चोट आई है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment