magbo system

Editor

रोहनिया विधायक ने दिव्यांगजनों को वितरण किया ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर व सहायक उपकरण

रोहनिया।अमरावती पुरुषोत्तम राजकीय बहुउद्देशीय दिव्यांग संस्थान एवं बचपन डे केयर सेंटर खुशीपुर में जिला दिव्यांगजन सशक्तिकरण अधिकारी राम प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में शुक्रवार को दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग वाराणसी द्वारा दिव्यांग जनों हेतु आयोजित सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल व क्षेत्रीय अध्यक्ष डॉक्टर नरेंद्र पटेल जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी नितेश बिंदल द्वारा संयुक्त रूप से लगभग 200 दिव्यांग जनों को ट्राई साइकिल, व्हीलचेयर, कान की मशीन आदि विभिन्न सहायक उपकरण वितरण किया गया। मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने सरकार द्वारा दिव्यांग जनों को दी जाने वाली योजनाओं व सुविधाओं के बारे में जानकारी देते हुए कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा करने से ईश्वर की पूजा करने के बराबर की संतुष्टि मिलती है।कार्यक्रम के दौरान दिव्यांग बच्चों द्वारा विभिन्न प्रकार के मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। निरीक्षण के दौरान विधायक ने सिलाई करने वाली दिव्यांग प्रशिक्षणार्थियो से मिलकर उनको आत्मनिर्भर बनने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन प्रबंध निदेशक चंद्रावती विशेष विद्यालय हरसोस अरविंद कुमार ने किया तथा धन्यवाद ज्ञापन समन्यवक रमेश सिंह ने की।
इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष अपना दल एस युवा मोर्चा मानस सिंह, सौरभ सिंह,आदर्श पटेल, गोविंद पटेल, विनोद कुमार मौर्य, आलोक त्रिपाठी ,माधुरी सिंह ,रंजना सिंह, ओंकारनाथ राय, सुभावती वर्मा, किरण विश्वकर्मा,अनीता यादव, इत्यादि लोग शामिल रहे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment