magbo system

Editor

प्रधानमंत्री के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु रोहनिया विधायक ने लोगों से किया अपील

सेवापुरी। रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के बनौली गांव में आयोजित देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जनसभा को सकुशल सफल बनाने के लिए सेवापुरी विधानसभा क्षेत्र के डोमनपुर में बूथ अध्यक्ष दूधनाथ बिंद के आवास पर कार्यकर्ताओ एवं पदाधिकारी गणों के साथ आयोजित चौपाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु लोगों से अपील किया। उसके बाद लहिया नेवढ़िया , मनकईया , नयापुर, जोगियापुर में डोर टु डोर जनसंपर्क किया।इस दौरान मुख्य रूप से जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल , प्रदेश सचिव तथा ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र पटेल , प्रदेश सचिव जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि सियाराम पटेल , जोन राम प्रकाश पटेल, जिला अध्यक्ष युवा मंच मानस कुमार सिंह इत्यादि लोग उपस्थित रहे।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment