magbo system

Editor

सड़क दुर्घटनाओं में कमी के लिए ZFD कार्यक्रम की समीक्षा, पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने दिए सख्त निर्देश

वाराणसी। सड़क दुर्घटनाओं में जनहानि को न्यूनतम करने के उद्देश्य से पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल द्वारा 05 फरवरी 2025 को कैंप कार्यालय पर ZERO FATALITY DISTRICT (ZFD) कार्यक्रम की समीक्षा गोष्ठी आयोजित की गई। इस दौरान विगत वर्षों में हुई सड़क दुर्घटनाओं की विस्तृत समीक्षा करते हुए दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान की गई और उन स्थानों पर तत्काल सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

VK Finance

गोष्ठी में पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिया कि चिन्हित दुर्घटना स्थलों का स्वयं अथवा संबंधित अधिकारियों द्वारा मौके पर जाकर निरीक्षण किया जाए, ताकि वास्तविक स्थिति का सही आकलन कर प्रभावी निर्णय लिए जा सकें। उन्होंने कहा कि सड़क किनारे अनधिकृत रूप से खड़े वाहन और चौराहों व मुख्य मार्गों पर अतिक्रमण सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारण हैं, इसलिए इनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए।

पुलिस आयुक्त ने स्पष्ट किया कि कमिश्नरेट वाराणसी में ZERO FATALITY DISTRICT (ZFD) कार्यक्रम को प्रभावी तरीके से लागू किया गया है। इसके तहत यातायात व्यवस्था को सुरक्षित, सुदृढ़ और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी संबंधित अधिकारियों की जिम्मेदारियां तय करते हुए स्पष्ट कार्ययोजना लागू की गई है।

उन्होंने चेतावनी दी कि यातायात सुधार कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही या उदासीनता पाए जाने पर संबंधित अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ विभागीय जांच की जाएगी। साथ ही ZFD कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए सतत निगरानी, नियमित समीक्षा और परिणाम आधारित कार्यवाही को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।

बैठक में अपर पुलिस आयुक्त कानून व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा सहित यातायात विभाग के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment