magbo system

Editor

मिशन शक्ति केन्द्रों की समीक्षा बैठक, महिला सुरक्षा पर सख्त निर्देश

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने थानों पर स्थापित मिशन शक्ति केन्द्रों के कार्यों की समीक्षा हेतु कैम्प कार्यालय में बैठक आयोजित की। बैठक में महिला सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और पीड़ित सहायता से जुड़े मामलों का विस्तृत मूल्यांकन किया गया। उन्होंने महिला अपराध से जुड़े गंभीर और बार-बार होने वाले मामलों में आरोपियों पर गुण्डा एक्ट के तहत सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

VK Finance

समीक्षा के दौरान बताया गया कि मिशन शक्ति केन्द्रों पर आए प्रार्थना पत्रों में 307 मामलों में काउंसलिंग के जरिए परिवारों को मिलाया गया। वहीं पिछले महीने 103 शोहदों को गिरफ्तार कर 126/135/170 बीएनएसएस के तहत कार्रवाई की गई। जन जागरूकता अभियान के तहत 1,026 स्थानों पर लगभग 24,893 महिलाओं और छात्राओं को जागरूक किया गया।

बैठक में जनशक्ति उपलब्धता, प्रशिक्षण, एंटी रोमियो टीमों की गश्त, संवेदनशील स्थानों की निगरानी और लंबित शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण पर जोर दिया गया। साथ ही स्कूल, कॉलेज, कोचिंग संस्थानों और सार्वजनिक स्थानों पर जागरूकता अभियान तेज करने के निर्देश दिए गए। मिशन शक्ति केन्द्रों को और मजबूत कर पीड़ित महिलाओं को त्वरित सहायता, काउंसलिंग और कानूनी सहयोग देने पर विशेष बल दिया गया। बैठक में एडीसीपी महिला अपराध नम्रिता श्रीवास्तव समेत सभी थानों के प्रभारी मौजूद रहे।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment