सेवानिवृत्ति समारोह: पुलिस कर्मियों को भावभीनी विदाई

खबर को शेयर करे

वाराणसी, 31 दिसंबर 2024: पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी मोहित अग्रवाल ने आज कैम्प कार्यालय स्थित सभागार में अधिवार्षिता आयु पूर्ण कर सेवानिवृत्त हो रहे पुलिसकर्मियों के लिए विदाई समारोह आयोजित किया। इस कार्यक्रम में सेवानिवृत्त पुलिसकर्मियों को पुष्पमालिका, अंगवस्त्रम, गीता ग्रंथ और उपहार देकर सम्मानित किया गया।

समारोह में पुलिस आयुक्त ने अपने संबोधन में सेवानिवृत्त कर्मचारियों के स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखद जीवन की कामना की। उन्होंने कहा, “सेवानिवृत्ति जीवन की एक प्रक्रिया है। पुलिसकर्मियों को अपने अनुभव परिवार और दोस्तों के साथ साझा करने चाहिए। आपकी सेवाएं हमेशा हमारी प्रेरणा बनी रहेंगी, और भविष्य में आपके अनुभव का लाभ हमें मिलता रहेगा।”

इस अवसर पर अपर पुलिस उपायुक्त (लाइन) श्रुति श्रीवास्तव, सहायक पुलिस आयुक्त (लाइन) डॉ. ईशान सोनी, प्रतिसार निरीक्षक और अन्य पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

सेवानिवृत्त होने वाले पुलिसकर्मी और उनकी नियुक्तियां:

  1. उ0नि0 इश्तयाक हसन – थाना जैतपुरा
  2. उ0नि0 सतीश चन्द्र यादव – थाना जंसा
  3. उ0नि0 अवधेश कुमार सिंह – थाना चौबेपुर
  4. उ0नि0 यशवंत सिंह – ज्ञानवापी सुरक्षा
  5. उ0नि0 अश्वनी कुमार सिंह – पुलिस लाइन
  6. उ0नि0 रेडियो रमाकांत राम – रेडियो शाखा, पुलिस लाइन
  7. एफएसओ लालजी गुप्ता – फायर सर्विस, चेतगंज
  8. फायर सर्विस चालक रमाकांत मिश्र – फायर सर्विस, चेतगंज
  9. मु0आ0चा0 शमसेर बहादुर सिंह – परिवहन शाखा
  10. मु0आ0चा0 फूल प्रकाश दुबे – परिवहन शाखा
  11. मु0आ0स0पु0 खुर्शीद अहमद – पुलिस लाइन
  12. मु0आ0स0पु0 पद्मनारायण यादव – पुलिस लाइन
  13. फालवर गीता सिंह – पुलिस लाइन

कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितों ने सेवानिवृत्त कर्मियों को उनके उत्कृष्ट कार्य और समर्पण के लिए धन्यवाद दिया।

इसे भी पढ़े -  मुरादाबाद में एक्सीडेंट, हेड कांस्टेबल की मौत