magbo system

Editor

चैत्र नवरात्र में यात्रियों को राहत: विंध्याचल और इंद्रगढ़ स्टेशन पर रुकेगी ट्रेनें

चैत्र नवरात्र के दौरान दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं की सुविधा को देखते हुए रेलवे ने महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। पीडीडीयू जंक्शन से होकर गुजरने वाली एक जोड़ी ट्रेनों का अस्थायी ठहराव विंध्याचल और इंद्रगढ़ स्टेशनों पर किया जाएगा, ताकि यात्रियों को यात्रा में आसानी हो सके।

VK Finance

रेलवे के अनुसार लोकमान्य तिलक–पाटलिपुत्र एक्सप्रेस (12141/12142) को प्रयागराज मंडल के विंध्याचल स्टेशन पर विशेष रूप से रोका जाएगा। यह ट्रेन 19 मार्च से 2 अप्रैल तक रात 10:30 बजे विंध्याचल स्टेशन पहुंचेगी, जिससे मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए आने वाले श्रद्धालुओं को काफी सहूलियत मिलेगी।

इसके अलावा बांद्रा टर्मिनस–बरौनी एक्सप्रेस (19037/19038) को कोटा मंडल के इंद्रगढ़ स्टेशन पर दो मिनट के लिए ठहराव दिया गया है। यह ट्रेन 29 मार्च तक दोपहर 1:35 बजे इंद्रगढ़ स्टेशन पहुंचेगी।

रेलवे का कहना है कि नवरात्र के दौरान विंध्याचल धाम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचते हैं। यात्रियों की बढ़ती भीड़ और उनकी सुविधा को ध्यान में रखते हुए यह अस्थायी ठहराव दिया गया है।

रेलवे के इस फैसले से चैत्र नवरात्र में दर्शन करने आने वाले हजारों श्रद्धालुओं को राहत मिलेगी और उनकी यात्रा पहले से अधिक सुगम हो सकेगी। 🚉✨

खबर को शेयर करे

Leave a Comment