RS Shivmurti

राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा आज से

खबर को शेयर करे
RS Shivmurti

मणिपुर के थौबल से शुरू होगी, 15 राज्यों में 6700 KM का सफर मुंबई में खत्म होगा
~~~
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा मणिपुर से दोपहर 12 बजे शुरू होगी। पहले इसकी शुरुआत इंफाल से होने वाली थी, लेकिन बाद में पार्टी ने जगह बदलकर 34 किलोमीटर दूर थौबल कर दिया। कांग्रेस सीनियर लीडर जयराम रमेश ने कहा कि राहुल गांधी 11 बजे इंफाल आएंगे और सबसे पहले खोंगजोम युद्ध स्मारक जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस युद्ध स्मारक का महत्व सिर्फ मणिपुर ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए है।
कांग्रेस महासचिव वेणुगोपाल ने कहा पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे यात्रा को हरी झंडी दिखाएंगे। भारत न्याय यात्रा का मकसद आर्थिक, सामाजिक और राजनीतिक न्याय है। इस यात्रा में राहुल युवाओं, महिलाओं और हाशिए पर पड़े लोगों से मुलाकात करेंगे।
20 मार्च को खत्म होने वाली यात्रा 15 राज्य और 110 जिलों के 337 विधानसभा सीटों को कवर करेगी। इस दौरान राहुल गांधी बस से और पैदल 6 हजार 713 किलोमीटर से ज्यादा का सफर करेंगे।
यह मणिपुर से शुरू होकर नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र में समाप्त होगी।

RS Shivmurti
इसे भी पढ़े -  प्रथम लेखा मिलान में युग तुलसी पार्टी के प्रत्याशी कौलीशेट्टी शिवकुमार गायब रहे
Jamuna college
Aditya