magbo system

Editor

पुलिस की त्वरित कार्रवाई, मुठभेड़ में एक बदमाश घायल, दूसरा गिरफ्तार

वाराणसी में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। सिगरा थाने को सूचना मिली थी कि दो संदिग्ध युवक शहर में किसी वारदात की तैयारी में हैं। सूचना मिलते ही सिगरा थाना प्रभारी संजय मिश्रा और रोडवेज चौकी प्रभारी कुमार गौरव सिंह अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और इलाके की घेराबंदी की।

VK Finance

पुलिस ने जब संदिग्धों को रोकने की कोशिश की तो उन्होंने भागने की कोशिश की और फायरिंग कर दी। पुलिस ने भी जवाबी कार्रवाई की। इस दौरान आसिफ नाम का युवक गोली लगने से घायल हो गया, जबकि उसका साथी मोहम्मद जीशान मौके से भागने लगा। पुलिस टीम ने पीछा कर उसे पकड़ लिया।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, दोनों युवक बिजनौर जिले के रहने वाले हैं। पुलिस का कहना है कि ये लोग वाराणसी और आसपास के जिलों में जहरखुरानी और टप्पेबाजी जैसे मामलों में शामिल रहे हैं। दोनों के खिलाफ पहले से मुकदमे दर्ज हैं। सिगरा थाने में इनके खिलाफ मुकदमा संख्या 436/25 दर्ज है, जिसमें भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराएं शामिल हैं।

घायल बदमाश की पहचान आसिफ पुत्र जमीर के रूप में हुई है, जो ग्राम रेहरा, पोस्ट हीमपुर दीपा, थाना हीमपुर दीपा, जनपद बिजनौर का निवासी है। उसका साथी मोहम्मद जीशान, पुत्र मोहम्मद हनीफ, हरि सिंह का भोगला, थाना रायपुर, बिजनौर का रहने वाला है।

घायल आसिफ को उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया है और जीशान से पूछताछ की जा रही है। पुलिस के अनुसार, इनके आपराधिक नेटवर्क और अन्य मामलों की जांच जारी है। टीम का कहना है कि शहर में सक्रिय अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है और किसी भी आपराधिक गतिविधि को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment