magbo system

Editor

प्राथमिक विद्यालय पिसौर में छात्राओं से अश्लील हरकत का आरोप, प्रधानाचार्य हिरासत में

प्राथमिक विद्यालय पिसौर में छात्राओं के साथ कथित अश्लील हरकत का गंभीर मामला सामने आने के बाद क्षेत्र में भारी आक्रोश फैल गया। आरोप विद्यालय के प्रधानाचार्य पद्माकर सिंह पर लगे हैं। घटना की जानकारी मिलते ही सैकड़ों की संख्या में ग्रामीण विद्यालय परिसर और आसपास इकट्ठा हो गए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग करने लगे।

VK Finance

स्थिति को देखते हुए मौके पर पुलिस, पीएसी और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए। ग्रामीणों के आक्रोश के बीच आरोपी प्रधानाचार्य को मौके से बाहर निकालने में पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। बाद में उन्हें हिरासत में लेकर शिवपुर थाने लाया गया, जहां उनसे पूछताछ की जा रही है।

पीड़ित छात्रा के पिता ने आरोपी के खिलाफ सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित विभाग ने प्रधानाचार्य पद्माकर सिंह को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और आगे की विधिक कार्रवाई जारी है। प्रशासन ने मामले की निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाया है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment