
राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित भारतीय सब्जी अनुसंधान संस्थान में पोस्ट बजट वेबिनार का आयोजन किया गया। वेबिनार का विषय था “भारत विस्तार: एआई संचालित डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर फॉर एग्रीकल्चर”।प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने वेबिनार का उद्घाटन किया और कहा कि डिजिटल पब्लिक इंफ्रास्ट्रक्चर के माध्यम से कृषि क्षेत्र में पारदर्शिता, दक्षता और किसानों की आय में वृद्धि सुनिश्चित की जा सकती है। उन्होंने कहा कि एआई, डिजिटल प्लेटफॉर्म और डेटा आधारित सेवाओं के माध्यम से किसानों को बेहतर सलाह, बाजार की जानकारी, मौसम पूर्वानुमान तथा उत्पादन तकनीकों की जानकारी उपलब्ध कराई जा सकती है।आईआईवीआर के निदेशक डॉ. राजेश कुमार ने कहा कि इस प्रकार के वेबिनार कृषि क्षेत्र में नई नीतियों और तकनीकों की जानकारी को जमीनी स्तर तक पहुंचाने में सहायक होते हैं। कार्यक्रम में संस्थान के वैज्ञानिकों, कर्मचारियों, शोध अध्येता और छात्रों ने भाग लिया।
