magbo system

Editor

पुलिस कमिश्नर ने अपर पुलिस आयुक्त राजेश कुमार सिंह को दी विदाई

वाराणसी-पुलिस कमिश्नरेट अपर पुलिस आयुक्त अपराध राजेश कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में पुलिस आयुक्त मोहित अग्रवाल ने राजेश कुमार सिंह को उनके उत्कृष्ट सेवाकाल, अनुशासनप्रिय कार्यशैली एवं अपराध नियंत्रण में महत्वपूर्ण योगदान के लिए सम्मानित करते हुए भावभीनी विदाई दी गई। पुलिस आयुक्त ने अपने संबोधन में कहाकि राजेश कुमार सिंह ने अपने सेवाकाल में कर्तव्यनिष्ठा, नेतृत्व क्षमता एवं जनसेवा के
प्रति समर्पण का उदाहरण प्रस्तुत किया है। उनकी सेवाएं कमिश्नरेट के लिए प्रेरणास्रोत रहेंगी। इस अवसर पर राजेश कुमार सिंह को स्मृति चिह्न एवं पुष्पगुच्छ भेंटकर सम्मानित किया व उनके उज्ज्वल भविष्य एवं स्वस्थ जीवन की कामना की गई। विदाई समारोह में मंडलायुक्त वाराणसी एस. राजलिंगम, जिलाधिकारी वाराणसी सत्येंद्र कुमार, अपर पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था एवं मुख्यालय शिवहरी मीणा,डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण एडीसीपी नीतू कात्यान सहित कमिश्नरेट के अन्य वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे। समारोह का वातावरण सम्मान, कृतज्ञता एवं भावनाओं से परिपूर्ण रहा।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment