राजातालाब। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के ढढोरपुर में कंपोजिट विद्यालय में वार्षिकोत्सव का आयोजन हुआ। वार्षिक उत्सव समारोह में वक्ताओं ने बच्चों को पढ़ने लिखने और अच्छी आदतें डालने के बारे में विस्तार से सीख दी। समारोह में सेवापुरी विधायक प्रतिनिधि अदिति सिंह पटेल,ब्लॉक प्रमुख आराजी लाइन के प्रतिनिधि डॉ महेंद्र सिंह पटेल,पद्मश्री चंद्रशेखर सिंह,राम सिंह वर्मा, श्रीपत राम, दिनेश सिंह,जटा शंकर यादव ,जहीर अब्बास के साथ ही छात्र-छात्राएं भारी संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संयोजन प्रधानाध्यापक जीऊत राम विश्वकर्मा ने किया।
