


Varanasi: पहाड़ों पर बर्फबारी लगातार जारी है। ऐसे में उत्तर प्रदेश का मौसम लगातार मौसम का रुख बदल रहा है। एक साथ कई सिस्टम एक्टिव हैं। कहीं येलो अलेर्ट तो कहीं ऑरेंज अलर्ट है। इसके अलावा नया पश्चिमी विक्षोभ भी मौसम पर असर डाल रहा है। प्रदेश में लगातार आईएमडी चेतावनी जारी कर रहा है। इसी क्रम में एक बार फिर पूर्वी उत्तर प्रदेश के सभी जिलों के साथ ही साथ वाराणसी मंडल में भी ऑरेंज अलर्ट अगले 24 घंटे के लिए जारी किया है। इससे मौसम बिगड़ने की संभावना है। वाराणसी मंडल के चंदौली जनपद को छोड़कर सभी जनपद में अगले 24 घंटे बहुत घने कोहरे का अलर्ट है। इन इलाकों में बारिश की संभावना है।
IMD का ऑरेंज अलर्ट, नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव
पूर्वी उत्तर प्रदेश में 27 दिसंबर को आईएमडी ने ऑरेंज अलेर्ट जारी किया है। इसमें वाराणसी मंडल में भी ऑरेंज अलर्ट है। मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मध्य क्षोभमण्डलीय पछुआ हवाओं में एक पश्चिमी विक्षोभ, जिसकी धुरी समुद्र तल से 5.8 किलोमीटर ऊपर है। यह लगभग 30°N अक्षांश के उत्तर में 58°E देशांतर पर स्थित है । यह पश्चिमी विक्षोभ नए साल पर बारिश करवा सकता है जिससे पारा लुढ़कने के आसार हैं। आईएमडी के मानें तो पिछले 24 घंटे में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बहुत अधिक बदलाव देखने को है मिला है। 24 घंटे में सबसे अधिक तापमान बहराइच में 27.7 डिग्री दर्ज किया गया है। वहीं कोहरे को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है। इससे विजबिल्टी पर असर पड़ेगा।
वाराणसी मंडल में आज का तापमान
उत्तर प्रदेश के वाराणसी मंडल में कोहरे ने दस्तक देना शुर कर दी है। सुबह कोहरा ठंड का एहसास करवा रहा रहा है। वाराणसी में आईएमडी के अनुसार 27 दिसंबर को न्यूनतम तापमान बढ़ने के आसार हैं। आईएमडी की वेबसाइट की मानें तो यहां बुधवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री रहने का पूर्वानुमान है। वहीं वाराणसी में सुबह 8 बजे आसमान साफ है। तापमान 13 डिग्री है और हवा 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। जौनपुर में तापमान 12 डिग्री और हवा 5 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से चल रही है। यहां आद्रता 95 प्रतिशत है। गाजीपुर में तापमान 14 डिग्री और हवा 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से बह रही है। वहीं चंदौली में सबसे काम तापमान 8 डिग्री दर्ज किया गया है। यहां हवा 5 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है।
