यूपी की काशी, जिसे मिनी बंगाल भी कहा जाता है, में दुर्गापूजा उत्सव की तैयारियां जोरों पर हैं। पंडालों की सजावट और मूर्तियों को अंतिम रूप देने का कार्य तेज़ी से जारी है। इस बार मां दुर्गा का अनोखा रूप काशीवासियों को देखने को मिलेगा।

मशहूर मूर्तिकार जयदेव वर्मन ने इस बार “ऑपरेशन सिंदूर” थीम पर विशेष प्रतिमा तैयार की है। इस प्रतिमा में मां दुर्गा भारतीय जवानों के साथ नज़र आएंगी और आतंकवाद रूपी रावण का वध करती दिखेंगी। जवानों को बंदूक और अस्त्र-शस्त्र के साथ प्रतिमा में दर्शाया गया है। मूर्तिकार अभिजीत विश्वास ने बताया कि इस प्रतिमा को अंतिम रूप दिया जा रहा है और दो दिनों में यह पंडाल में स्थापित कर दी जाएगी।
साथ ही, काशी की दुर्गापूजा में पर्यावरण संरक्षण और स्वच्छता का संदेश भी मिलेगा। आयोजकों ने “स्वच्छ काशी–सुंदर काशी” की झलक दिखाने वाली विशेष प्रतिमा भी बनाई है। मूर्तिकारों का कहना है कि यह पहल लोगों को पर्यावरण के प्रति जागरूक करने के लिए की गई है। यह प्रयास प्रधानमंत्री के “स्वच्छ भारत–सुंदर भारत” के सपने को साकार करने की दिशा में एक कदम है।