magbo system

Editor

महिलाओं से अश्लील हरकतें और गंदे कमेंट मध्यप्रदेश में सबसे ज्यादा

मध्यप्रदेश को देश का दिल कहते हैं, लेकिन सार्वजनिक जगहों पर अश्लील हरकतें, गंदे कमेंट और अश्लील गाना गाने के सबसे ज्यादा मामले भी वहीं दर्ज हुए हैं। केंद्र सरकार द्वारा एनसीआरबी के डेटा के आधार पर तैयार कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक 2022-23 में देशभर में ऐसे 25,741 मामले दर्ज हुए। इनमें सबसे ज्यादा 39% यानी 10,133 केस मध्यप्रदेश के हैं। दूसरे नंबर पर तमिलनाडु और तीसरे पर महाराष्ट्र है।

VK Finance

यह रिपोर्ट नैतिक मूल्यों से जुड़े अपराध के मामलों का आकलन करने और संबंधित राज्यों को इनमें सुधार के निर्देश देने के लिए बनवाई गई है। इसके अतिरिक्त देश के 19 बड़े शहरों में ऐसे अपराध सबसे ज्यादा हुए हैं। इनमें महाराष्ट्र का नागपुर पहले तो मध्यप्रदेश का इंदौर छठे नंबर पर है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment