केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट भाषण में इंफ्रास्ट्रक्चर, उद्योग, स्वास्थ्य और रोजगार से जुड़ी कई अहम घोषणाएं कीं। अब तक सामने आई प्रमुख बातें इस प्रकार हैं:

• देश में 7 हाई स्पीड रेल कॉरिडोर बनाए जाएंगे
• बायो-फार्मा सेक्टर को बढ़ावा देने के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान
• शुगर और कैंसर की दवाएं होंगी सस्ती
• देश के अलग-अलग हिस्सों में बड़े टेक्सटाइल पार्क विकसित किए जाएंगे
• शहरी आर्थिक क्षेत्रों के विकास पर हर साल 5 हजार करोड़ रुपये खर्च होंगे
• माल परिवहन को मजबूत करने के लिए 20 नए जल मार्ग विकसित किए जाएंगे
• 4 राज्यों में खनिज कॉरिडोर बनाने की योजना
• उद्योग को बढ़ावा देने के लिए 3 नए केमिकल पार्क का निर्माण
• एसएमई सेक्टर के लिए 10 हजार करोड़ रुपये का पैकेज
• रोजगार सृजन के उद्देश्य से महात्मा गांधी स्वरोजगार योजना का ऐलान