
अरब सागर में सोमालिया के तट के पास हाईजैक हुए जहाज के पास भारतीय नौसेना पहुंच गई है। न्यूज एजेंसी ANI के मुताबिक जहाज पर नजर बनाए रखने INS चेन्नई को रवाना किया गया था। यह हाईजैक हुए जहाज के पास पहुंच गया है। नौसेना के मार्कोस कमांडो जहाज में घुस गए हैं। उन्होंने समुद्री लुटेरों को तलाश शुरू कर दी है।