चंदौली: जंगल में मिला नाबालिग लड़की का निर्वस्त्र शव

Shiv murti

चंदौली जिले के नौगढ़ थाना क्षेत्र के विनायकपुर गांव में एक नाबालिग लड़की का निर्वस्त्र शव जंगल में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया है। घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

घटना स्थल पर एसडीएम, सीओ सहित बड़ी संख्या में पुलिस फोर्स भी मौजूद है।

मृतका अपनी सहेलियों के साथ आर्केस्ट्रा देखने गई थी। सुबह तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने लड़की को ढूंढने की कोशिश की और जंगल के बीच उसका शव मिला।

पुलिस अब लड़की के साथ घर लौट रही अन्य बच्चियों से पूछताछ कर रही है।

खबर को शेयर करे
Shiv murti
Shiv murti