magbo system

Editor

मां की हत्या…बेटी को मारकर दोनों आंखें निकाल ले गए

छत के रास्ते घर में घुसे 6 बदमाश, पति को बंधक बनाकर की डकैती
~~~~
ललितपुर से हत्या और लूट का भयानक मामला सामने आया है। यहां रविवार देर रात लूट के इरादे से 6 बदमाश घर में घुसे। पति को बंधक बनाया। दूसरे कमरे में अपनी एक साल की बेटी के साथ वीडियो बना रही पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद एक साल की मासूम को भी मार दिया। उसकी दोनों आंखें निकाल कर ले गए। पति का कहना है कि बदमाश जेवरात और नगदी भी लूट ले गए हैं।
घटना कोतवाली सदर अंतर्गत मोहल्ला चांदमारी रेलवे कॉलोनी की है। जहां के रहने वाले नीरज कुशवाहा (27) रविवार की रात डेढ़ बजे कमरे में बैठकर मोबाइल चला रहा था। उसकी पत्नी मनीषा (24) एक वर्ष की बेटी निपेक्षा के साथ कमरे में थी। तभी लगभग 6 बदमाश छत से उतरकर कमरे में घुस आए। नीरज के मुंह में मोजे ठूंस कर बांध दिया। इसके बाद पत्नी व बेटी की हत्या कर दी और जेवरात व नगदी लूट कर फरार हो गए।

VK Finance

18 जनवरी को बेटी निपेक्षा का था जन्मदिन

नीरज कुशवाहा ने अस्पताल में बताया कि वह रात डेढ़ बजे कमरे में मोबाइल चला रहा था, तभी छत से सीढ़ियों के सहारे 6 बदमाश कमरे में घुस आए और उसे पकड़कर मोजे उसके मुंह मे ठूंस दिए । बदमाश मुंह पर कपड़ा बांधे हुए थे, उसके बाद अंदर कमरे में उसकी पत्नी बेटी के साथ मोबाइल पर वीडियो बना रही थी। तभी कुछ बदमाशों ने उसे पकड़ लिया और उसकी मारपीट की व पत्नी व बेटी की हत्या कर दी । लॉकर में रखे पैसे व सोने चांदी के जेवरात लूट ले गए ।

बेटी की दोनों आंखें निकल ले गए बदमाश

पड़ोसी विजय कुशवाहा ने बताया, ”सुबह 5 बजे घायल नीरज ने अपने रिश्तेदार राकेश कुशवाहा को फोन लगाकर घटना की सूचना दी। जब वह लोग मौके पर पहुंचे तो नीरज घायल अवस्था में पड़ा था और उसकी पत्नी व बेटी के शव पर पड़े थे। मृतका मनीषा के कपड़े भी अस्त व्यस्त थे, पेट व अन्य जगह चोट के निशान थे। मासूम बेटी के दोनों आंखें नहीं थी, उसके गले पर निशान थे।”

तीन साल पहले हुई थी शादी

पड़ोसी ने बताया कि नीरज की शादी कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला खिरखापुरा निवासी मनीषा से तीन साल पहले हुई थी और 18 जनवरी को बेटी निपेक्षा का जन्मदिन था। उसी के जन्मदिन की तैयारी चल रही थी। जिसके कारण नीरज की मां निमंत्रण कार्ड देने अपनी बेटी के यहां मध्य प्रदेश के टीकमगढ गई हुई थी। घर पर नीरज अपनी बेटी व पत्नी के साथ थी। नीरज डैकोरेशन का काम करता है। उसका बड़ा भाई रेलवे में है। वह पत्नी व बच्चों के साथ मुंगावली में ड्यूटी पर था।
घटना की सूचना पर एसपी मो. मुश्ताक मौके पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि मामले की जांच की जा रही है। सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं। नीरज के साथ भी मारपीट की। उनको इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। अपराधियों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। पुलिस हर एंगल से मामले की जांच कर रही है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment