magbo system

Editor

सांसद ने अमूल के अधिकारियों से स्थानीय लोगो की समस्या हल करने के दिये निर्देश

पिंडरा-पिंडरा करखियाव में बनास डेयरी की स्थापना से लोगो को जो नौकरी की आस लगी थी वह पूरा नही होते देख मछली शहर संसदीय क्षेत्र की सांसद प्रिया सरोज ने बुधवार को करखियाव स्थित अमूल प्लांट पहुच कर स्थानीय मुद्दों के बाबत अधिकारियों से विचार विमर्श किया ।
सांसद प्रिया सरोज दोपहर में अमूल प्लांट के अधिकारियों से स्थानीय लोगों की नौकरी देने , ठेकेदारों द्वारा स्थानीय मजदूरों के उत्पीड़न के मुद्दे पर निगरानी करने का निर्देश दिए। उन्होंने स्थस्नीय मजदूरों के उत्पीड़न रोकने के लिए कड़े कदम उठाने की बात कही। वही प्लांट द्वारा निकले पानी नाले के चोक लेने के कारण थरी गांव के किसानों के खेत मे जाने पर प्लांट के प्लान्ट प्रबन्धक आलोकमणि मिश्रा ने उसे जल्द ही ठीक कराने का निर्देश दिया।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment