magbo system

Editor

मां ने बेटे के साथ आत्मदाह किया

झांसी में किचन में गोद में लिया, खाना बनाते वक्त पेट्रोल डालकर आग लगाई
~~~~~
झांसी में रविवार को महिला ने अपने डेढ़ साल के बेटे साथ सुसाइड कर लिया। वह किचन में खाना बना रही थी। तभी महिला ने अपने और बेटे के ऊपर डीजल डालकर आग लगा ली। घर से धुआं निकलते देख लोगों ने पानी डालकर किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना पर मायके पक्ष के लोग मौके पर पहुंच गए और हंगामा शुरू कर दिया। घटना लहचूरा थाना क्षेत्र के बरुआमाफ गांव की है।
“मृतकों की पहचान पूजा पत्नी कौशल कुशवाहा और उसके डेढ़ साल के बेटे के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी पहुंच गए हैं।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment