magbo system

सेवापुरी ब्लॉक मुख्यालय पर कन्या पूजन कर महिला सशक्तिकरण का दिया संदेश

राष्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत 51 कन्याओं का पूजन कर शिक्षा और सम्मान से जोड़ा गया

वाराणासी जिले के सेवापुरी ब्लॉक मुख्यालय पर आज सोमवार को रास्ट्रीय पोषण माह अभियान के तहत खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह के मौजूदगी में तथा बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश कुमार के देखरेख में वृहद कन्या पूजन समारोह का आयोजन किया गया।जहाँ सेवापुरी क्षेत्र के 51 कन्याओं का विधि विधान से पूजन कर तथा उन्हें भोजन और फल वितरित किए गए।कन्या पूजन पर विभिन्न उपहार दिए गए।और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में पारंपरिक कन्या पूजन के साथ-साथ बालिकाओं को कॉपियां, पेंसिल और अन्य स्टेशनरी सामग्री प्रदान की गई। इसका उद्देश्य बेटियों को शिक्षा से जोड़ना और उनके सर्वांगीण विकास के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करना रहा।
खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार सिंह ने कन्याओं को देवी स्वरूप मानकर पूजन किया और कहा कि बेटियां केवल परंपरा का प्रतीक नहीं हैं बल्कि समाज की वास्तविक शक्ति हैं। जब बालिकाओं को शिक्षा, पोषण और सम्मान मिलेगा,तभी एक मजबूत और संतुलित समाज का निर्माण संभव होगा।

बॉल विकास परियोजना अधिकारी राजेश कुमार ने कहा कि राष्ट्रीय पोषण माह केवल स्वास्थ्य और आहार सुधार तक सीमित नहीं है,बल्कि इसे महिला सशक्तिकरण से जोड़ना आवश्यक है। कन्याओं को संसाधन उपलब्ध कराना और उन्हें शिक्षा से जोड़ना न केवल उनके व्यक्तिगत भविष्य को उज्ज्वल बनाएगा,बल्कि समाज और देश के विकास को भी नई दिशा देगा।

सेवापुरी ब्लॉक में हुआ यह आयोजन इस बात का प्रतीक है कि नारी शक्ति को देवी मानकर सम्मानित करना ही पर्याप्त नहीं है,बल्कि उन्हें शिक्षा,पोषण और अवसर देकर आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी भी समाज की है। इस कार्यक्रम ने स्थानीय लोगों को यह संदेश दिया कि बेटियां बोझ नहीं,बल्कि समाज की प्रगति की आधारशिला हैं।

वही मुख्य सेविका वंदना यादव,सुषमा पटेल सपना पटेल,पूजा गुप्ता समेत आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सरला गुप्ता, किरन सिंह,सूभौती चौहान,मंजू सिंह,रितु सिंह,लछमी देवी का इस कार्यक्रम में सराहनीय योगदान रहा।

इस दौरान बाल विकास परियोजना के सभी कर्मचारी समेत दर्जनों आंगनवाड़ी कार्यकर्ती उपस्थित रही।

इस तरह राष्ट्रीय पोषण माह का यह आयोजन सेवापुरी ब्लॉक में महिला सशक्तिकरण की दिशा में प्रेरक उदाहरण बन गया, जिसने यह संदेश दिया कि “बेटियां पूजन की ही नहीं, प्रगति की भी हकदार हैं।”कार्यक्रम का कुशल संचालन बाल विकास परियोजना अधिकारी राजेश कुमार द्वारा किया गया।

खबर को शेयर करे