महिला कांग्रेस का सदस्यता अभियान जोर शोर से चला सभी ब्लाकों में

खबर को शेयर करे

सोनभद्र जिले में इन दिनों महिला कांग्रेस का सदस्यता अभियान जोरो शोरों से चल रहा है जिले के तमाम तहसीलों , ब्लाकों कस्बो व गांवों में महिला कांग्रेस जिलाध्यक्ष ऊषा चौबे के नेतृत्व में लगातार अभियान चलाकर महिलाओं को कांग्रेस की सदस्यता दिला रही है । ऐसे में आज कोन ब्लाक में महिला कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलाया गया । जिले के सभी ब्लाकों में महिला कांग्रेस का सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है।

कोन ब्लाक में आज महिला कांग्रेस की सदस्यता अभियान महिला जिला अध्यक्ष ऊषा चौबे के नेतृत्व में सम्पन्न हुई। इस दौरान कोन, रामगढ़, गिरिया, कचनरवा सहित क़ई गाँव की 300 महिलाओं ने कांग्रेस की सदस्यता ग्रहण की ।इस दौरान ऊषा चौबे ने ज्यादा से ज्यादा महिलाओं को राजनीति में आकर अपनी आवाज बुलंद करनी चाहिए महिला कांग्रेस की सदस्यता अभियान में लगातार महिलाएं जुड़ रही है, महिलाओं में सदस्यता को लेकर जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। आदिवासी समुदाय से ज्यादा महिलाएं कांग्रेस में आस्था दिखा रही हैं। अब तक सभी दशो ब्लाक में महिलाओं को सदस्यता कराई गई है और उनकी भागीदारी भी सुनिश्चित कराई जाएगी।

चौबे ने कहा कि बीजेपी सरकार के कार्यो से जनता में नाराजगी जताई है। टेलगुड़वा से कोन तक सड़को पर चलना मुस्किल हो गया है, जनता को स्वास्थ्य और शिक्षा के लिये आने जाने में मुश्किलों का सामना करना पड़ रहा है। गड्ढा मुक्त का नारा देने वाली सरकार में जनपद के लगभग सभी रोड़ गड्ढा युक्त हो चुकी है। कमर तोड़ मंहगाई से आमजनता त्रस्त है।
महिलाओ, आदिवासियों और बेटियों पर अपराध और बलात्कार की घटनाएं सरकार की कानून व्यवस्था की पोल खोल रही है। महिला कांग्रेस को मजबूती के लिए महिलाओं को सदस्यता दिलाई जा रही है। न्याय पंचायत और ग्राम पंचायत स्तर पर महिलाओ को संगठन से जोड़ा जाएगा।

इसे भी पढ़े -  लखनऊ- मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आज का कार्यक्रम..

रिपोर्ट- कुम्धज चौधरी (राजू) ब्यूरो चीफ सोनभद्र