गोरखपुर में तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर की टक्कर से MBBS छात्र की मौत

गोरखपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र स्थित मोहद्दीपुर ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार फॉर्च्यूनर ने रॉन्ग साइड आकर बाइक सवारों को टक्कर मार दी. हादसे में BRD मेडिकल कॉलेज के MBBS थर्ड ईयर के छात्र आकाश पांडेय (22), निवासी संतकबीरनगर, की मौके पर मौत हो गई, जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. एक अन्य को मामूली चोट आई है.