वाराणसी। मंडुवाडीह थाना क्षेत्र में दिनांक 26.08.2025 को लगभग 14 वर्षीय नाबालिग लड़की अपने परिजनों से बिछड़कर देर रात थाना क्षेत्र में पहुंच गई। लड़की कुछ मानसिक रूप से अस्वस्थ प्रतीत हो रही थी।

तत्काल पुलिस बल और स्थानीय ग्रामवासियों की मदद से बच्ची की फोटो, हुलिया व अन्य विवरण का प्रचार-प्रसार किया गया और परिजनों की खोजबीन शुरू की गई। प्रयासों के बाद बच्ची की पहचान शैलेश कुमार शर्मा पुत्र छोटेलाल शर्मा निवासी बालाजी कॉलोनी, थाना रोहनिया, जनपद वाराणसी की पत्नी ममता राय की बहन कंचन राय (पत्नी स्व. संदीप सिंह) की पुत्री सोनम सिंह के रूप में हुई।
पुलिस ने परिजनों से संपर्क स्थापित कर उन्हें बुलाया और बच्ची को सकुशल उनके सुपुर्द कर दिया।