RS Shivmurti

मंडलायुक्त तथा जिलाधिकारी ने 76वें गणतंत्र दिवस की बधाईयाँ दीं

खबर को शेयर करे
RS Shivmurti

मंडलायुक्त तथा जिलाधिकारी द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर ध्वजारोहण किया गया

RS Shivmurti

मंडलायुक्त तथा जिलाधिकारी द्वारा सभी अधिकारी तथा कर्मचारियों को संविधान के प्रति शपथ दिलायी गयी

जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके परिजनों को पुष्पगुच्छ तथा अंगवस्त्र देकर सम्मानित भी किया गया

ध्वजारोहण के उपरांत परिसर में पौधारोपण भी किया गया

वाराणसी। मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने कैंप कार्यालय तथा कमिश्नरी कंपाउंड में ध्वजारोहण करते हुए सभी को 76वें गणतंत्र की बधाईयाँ दी हैं। इस अवसर पर उन्होंने वीर स्वतंत्रता सेनानियों को नमन करते हुए कहा कि आज ही के दिन भारत का संविधान लागू हुआ था। हमारा संविधान को केवल एक किताब नहीं बल्कि राष्ट्र के बराबर दर्जा होता है। संविधान सर्वोपरि है। संविधान सभा द्वारा इतनी भाषा, इतनी बोलियां, इतने प्रदेश तथा उनकी विविधताओं को समाहित करते हुए संविधान को लिखा गया। भारत जितनी विविधता पूरे विश्व में नहीं है, हमारी सच्ची श्रद्धा संविधान के प्रति होना चाहिये। संविधान हमें हमारे मूल कर्तव्य की भी याद दिलाता है, राष्ट्र सर्वोपरि की भावना हमेशा हमारे अंदर निहित होनी चाहिए। हम सभी विधायिका, न्यायपालिका तथा कार्यपालिका के तहत मिले अधिकारों से बंधे हैं। संविधान द्वारा हमें मूल अधिकार तथा कर्तव्य भी मिले हैं, हम अपने दैनिक जीवन में कैसे संविधान को लागू करें ये यह हमारे दैनिक कर्तव्य से पता चलता है। किसी नागरिक के जीवन को अहित पहुंचे ऐसा कोई काम नहीं किया जाये। पर्यावरण के प्रति हमारे क्या कर्तव्य हैं इसको हमें देखना होगा। आज मौसम में बदलाव हो रहा है, इसलिये जरूरी है कि हम पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने से बचें।

इसे भी पढ़े -  ट्रैक्टर की चपेट में आकर बाइक सवार दो लोगो की मौत एक घायल

मंडलायुक्त द्वारा लोगों को अफवाहों से बचते हुए संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखकर कार्य करने हेतु प्रेरित किया गया जिसके लिये उन्होंने पड़ोसी देश बांग्लादेश में वर्तमान में उपजे हालात का उदाहरण दिया। उन्होंने कहा कि विश्व के कई देश लगातार भारत के बढ़ते प्रभुत्व को रोकने हेतु प्रयासरत हैं, जिसके लिये उनके द्वारा देश में अनेकों अफवाहों को जन्म दिया जा रहा है। हमें अपनी सच्ची श्रद्धा भारत के संविधान के प्रति रखनी होगी। सभी लोग अपने दायित्वों का निर्वहन भलीभांति करें यही हमारी असली श्रद्धा है। उन्होंने इस अवसर पर कोर्ट में पड़े लंबित पड़े वादों के त्वरित निस्तारण की बात कही। हम अपनी कमियां दूर करते हुए मेहनत से कार्य करें तथा आमजन के अपेक्षा पर खरे उतरें यही देश तथा संविधान के प्रति हमारी सच्ची श्रद्धा होगी।

जिलाधिकारी एस राजलिंगम द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर कैंप कार्यालय तथा कलेक्ट्रेट परिसर में ध्वजारोहण करते हुए सभी को बधाइयाँ प्रेषित की गयीं। इस अवसर पर जिलाधिकारी द्वारा स्वतंत्रता सेनानियों तथा उनके परिजनों को पुष्पगुच्छ, अंगवस्त्र तथा उपहार भेंटकर सम्मानित किया गया। जिलाधिकारी द्वारा ध्वजारोहण के पूर्व सभी अधिकारी, कर्मचारियों को संविधान के प्रति सच्ची श्रद्धा रखने की शपथ भी दिलायी गयी तथा परिसर में पौधारोपण भी किया गया।

Jamuna college
Aditya