राजातालाब। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के शाहंशाहपुर स्थित मालवीय इंटर कॉलेज की तीन छात्राओं खुशी शर्मा, परी और नेहा का चयन राष्ट्रीय स्तर पर फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए हुआ है। लड़कियों के चयन पर विद्यालय के प्रधानाचार्य मुसर्रत इस्लाम,खेल शिक्षक डॉक्टर देवेश कुमार सिंह, रमेश कुमार पंकज,अजय कुमार सिंह सहित विद्यालय के अन्य शिक्षकों और छात्र छात्राओं ने शुभकामनाएं दी हैं।
