

लोहता: भेलूपुर थाना क्षेत्र के जानकी घाट पर कल शुक्रवार की सुबह स्नान करते समय 16 वर्ष किशोर गंगा की गोद में शमा गया। किशोर का शव 24 घंटे बाद भी कोई अता-पता नहीं चल सका। एनडीआरफ,गोताखोरों ने काफी खोजबीन की लेकिन कोई सफलता नहीं मिला। घटना के दूसरे दिन भी लोहता क्षेत्र के महमूदपुर गांव स्टेशन रोड पर मातम पसरा रहा। पीड़ित परिजनों के घर ढांढस बधाने वालों की भीड़ लगी रही। किशोर के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। मालूम हो कि कल सुबह होली के दिन महमूदपुर गांव निवासी किशोर हर्ष गुप्ता 16 वर्ष पुत्र संतोष गुप्ता गंगा में नहाते वक्त डूब गया था। जो अभी तक किशोर के परिजन घाटों की ओर आस लगाए बैठे है। वहीं गोताखोर किशोर की तलाश में गंगा में डुबकी लगा रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें कोई सफलता नहीं मिली है।
