magbo system

Sanjay Singhy

बरेका में तीन दुकानों का ताला टूटा, लस्सी की दुकान से नकदी चोरी

वाराणसी। मंडुवाडीह क्षेत्र के बरेका सिनेमा हॉल के सामने गुरुवार और शुक्रवार की दरमियानी रात चोरों ने तीन दुकानों का ताला तोड़ दिया। महादेव लस्सी भंडार से चोर करीब पांच हजार रुपये नकद ले गए। यह रकम सुबह दूध वाले को देने के लिए रखी गई थी।

VK Finance

बगल में स्थित किशन पान भंडार और कुमार ऑटो का भी ताला तोड़ा गया, लेकिन इंटर लॉक लगा होने की वजह से चोर अंदर नहीं घुस सके। दुकानदारों ने घटना की जानकारी आरपीएफ और बरेका चौकी पुलिस को दे दी है।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment