magbo system

Editor

लोकेशन जोशीमठजोगी धारा के पास में अवरुद्ध बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग से पैदल आवाजाही सुचारू

नवीन सिंह भंडारी।जोशीमठ जोगी धारा के पास में बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पिछले 48 घंटे से अधिक समय से बंद पड़ी हुई है जिसके चलते तीर्थ यात्रियों से लेकर के स्थानीय लोगों को इस वक्त भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। आपको बता दे की जोशीमठ के निकट जोगी धारा नामक पर्यटक स्थल पर ठीक समीप पिछले दो दिनों से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पूरी तरह से बाधित पड़ा हुआ है जिसके चलते वहां पर पैदल चलने वाला रास्ता तक नहीं बचा हुआ है तीर्थ यात्री से लेकर के स्थानीय लोग जान हथेली पर रखकर दूर जंगलों से होकर पहाड़ियों में चलकर आवाजाही करने के लिए मजबूर बने हुए हैं।। तो वही बात करें अब 48 घंटे से अधिक समय होने के पश्चात अब फिलहाल संबंधित विभाग के द्वारा पैदल आवाजाही करने के लिए मार्ग को सुचारु कर दिया है। जिसके चलते अब तीर्थ यात्री से लेकर स्थानीय लोग बंद पड़ी बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर पैदल आवाजाही करते हुए देखे जा रहे हैं।।

VK Finance

बताया जा रहा है कि अभी भी जोगी धारा के समीप बंद पड़ी बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग को खुलने में थोड़ा समय और लग सकता है।।

तो वही एक और अभी भी बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग लंगसी, भनेर पानी, पीपल कोटी, पागल नाला मैं अभी भी राष्ट्रीय राजमार्ग बाधित पड़ा हुआ है।।

खबर को शेयर करे

Leave a Comment