
दोपहर से गुल हुई बिजली
वाराणासी जिले के पिंडरा क्षेत्र में ग्रामीण क्षेत्रों में रविवार को दोपहर में पौने एक बजे के लगभग आई तेज आंधी के चलते जहाँ जगह जगह दीवाल गिर गए वही आधा दर्जन लोग घायल हो गए। सैकड़ो पेड़ उखड़ गए। मुख्य व लिंक मार्ग पर यातायात बाधित हो गया। तार व खम्बे गिरने से आपूर्ति भी ठप हो गई।
रविवार को पहले आई तेज आंधी से भोजूबीर-सिंधोरा मार्ग पर गरथमा बाजार के पास विशाल पेड़ गिरने , पिंडरा-कठिरांव मार्ग पर थानारामपुर में, वाराणसी- जौनपुर मार्ग कैथौली के पास पेड़ गिरने तथा फूलपुर- सिंधोरा मार्ग पर जगह जगह पेड़ गिरने से यातायात बाधित हो गया। उसी बीच आधे घंटे तक हुई तेज बारिश से सड़क पर गिरे पेड़ के मलबे को हटाने में देर हुई। फूलपुर थाना परिसर में निर्माणाधीन चहारदीवारी गिरने से 6 मजदूर घायल हो गए। सभी को हल्की चोटें आई। रामपुर में तेजू पाल के घर पर लगे 25 छप्पर उड़ गए। वही थाना गांव में बने गौशाला की भी चहारदीवारी गिर गई और उसमे लगे कई पेड़ भी गिर गए। उसी गांव में मकसूद आलम की आटाचक्की की दीवाल व छप्पर तक गिर गया। थाना हरिजन बस्ती में राजेंद्र प्रसाद कच्चे के घर की दीवार गिर गई। थाना गांव में ही अंजनी पांडेय के गौशाला की दीवार व छप्पर गिर गए। गजोखर से पिंडरा से निकली 33 हजार की लाइन के आधा दर्जन खम्बे व तार भी थाना गांव में गिर गए। जिससे पिंडरा विद्युत उपकेंद्र से आपूर्ति बाधित हो गई। आंधी पानी के चलते दोपहर से गायब हुई विद्युत देर शाम तक नही आई। इस बाबत एसडीओ शुभम जैन ने बताया कि 11 हजार, 33 हजार व 440 बोल्ट लाइन के कुल 40 से अधिक खम्बे व तार गिरने की प्रारंभिक सूचना मिली है।
आंधी से किसानों को तो कोई नुकसान नही पहुंचा लेकिन आम की फसल काफी नुकसान पहुंचा।