magbo system

Sanchita

वाराणसी में नशीले कफ सिरप का बड़ा भंडार पकड़ा, 25,950 शीशियां जब्त

वाराणसी के बहुचर्चित नशीले कफ सिरप प्रकरण में थाना रामनगर, कमिश्नरेट वाराणसी की पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने एक गोदाम से 173 पेटियों में भरी ESkuf Codeine Phosphate & Triprolidine Hydrochloride कफ सिरप की 25,950 शीशियां बरामद की हैं, जिसकी कीमत लगभग 60 लाख रुपये बताई गई है। साथ ही एक टाटा कंपनी का TATA ACE वाहन भी जब्त किया गया है। मौके से एक आरोपी को गिरफ्तार कर पुलिस हिरासत में ले लिया गया।

VK Finance

एडीसीपी काशी जोन सरवन टी ने बताया कि रामनगर पुलिस को क्षेत्र में नशीले कफ सिरप के अवैध भंडारण की सूचना मिली थी। सूचना के आधार पर पुलिस टीम सूजाबाद आर्मी ग्राउंड के पास स्थित एक गोदाम पर पहुंची। सहायक पुलिस आयुक्त कोतवाली के निर्देशन में कमरे का ताला तोड़कर तलाशी ली गई, जहां बड़ी संख्या में कार्टन रखे मिले। औषधि निरीक्षक चन्द्रेश द्विवेदी की मौजूदगी में पेटियों की जांच की गई तो हर पेटी में 6 डिब्बे और हर डिब्बे में 25 शीशियां पाई गईं।

बरामद कफ सिरप में कोडीन जैसा प्रतिबंधित नशीला पदार्थ पाया जाता है, जिसका अवैध रूप से भंडारण किया गया था। पुलिस ने मौके से राहित कुमार वर्मा पुत्र रामप्रवेश वर्मा को गिरफ्तार किया है। अधिकारियों के अनुसार वह वाराणसी के नशीले कफ सिरप गैंग से जुड़ा हुआ है। पुलिस मुख्य सरगना की गिरफ्तारी के लिए आगे कार्रवाई कर रही है

खबर को शेयर करे

Leave a Comment