magbo system

Editor

हाइटेंशन विद्युत करेंट की चपेट में आने से मजदूर की मौत

जंसा । जंसा थाना क्षेत्र के देईपुर गांव में दोपहर बाद निर्माणाधीन मकान में काम कर रहे मजदूर रामू पटेल की मौत हो गई आपको बता दे कि घटना तब हुई जब मजदूर काम के दौरान लोहे का पाइप निकाल रहा था, उसी समय मकान के सामने से गुजर रही हाईटेंशन विद्युत तार से पाइप अचानक छू गया। करंट लगते ही तेज चिंगारी के साथ मजदूर गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही गिर पड़ा। घटना के बाद वहां अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत बिजली आपूर्ति बंद कराने की कोशिश की और घायल मजदूर को आनन-फानन में नजदीकी अस्पताल पहुंचाया।अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद मजदूर को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना की जानकारी मिलते ही पत्नी सरोजा पटेल बेसुध होकर गिर पड़ी वही मृतक मजदूर एक पुत्र एवं एक पुत्री का पिता बताया गया घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

VK Finance
खबर को शेयर करे

Leave a Comment